मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का सफल एवं भव्य समापन

*मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का सफल आयोजन, एसएएफ 35 बटालियन बनी विजेता

8

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले में दिनांक 05/02/2026 को पुलिस लाइन मंडला स्थित परेड ग्राउंड में मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का समापन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना से परिपूर्ण प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का सफलतापूर्वक समापन *कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संजय कुशराम, अध्यक्ष जिला पंचायत मंडला, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, डिप्टी कमांडेंट प्रदीप शेंडे, एसडीओपी मंडला असिस्टेंट कमांडेंट बलवीर चावण्ड एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

समापन दिवस पर फाइनल मैच एसएएफ स्ट्राइकर एवं हेडक्वार्टर हाईफ्लेम के मध्य खेला गया। एसएएफ स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हेडक्वार्टर हाईफ्लेम की टीम 10 ओवर में 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार एसएएफ स्ट्राइकर टीम 28 रनों से विजेता घोषित हुई।

फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु एसएएफ स्ट्राइकर टीम के गेंदबाज श्री हरिओम बघेल को “मैन ऑफ द मैच” प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर सर्वप्रथम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा द्वारा पुलिस क्रिकेट लीग के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर जानकारी प्रदान की गई ।

मुख्य अतिथि संजय कुशराम द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।

विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन पुलिस विभाग में शारीरिक फिटनेस, मानसिक सुदृढ़ता, अनुशासन एवं टीम भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के खेल आयोजन पुलिसकर्मियों के लिए तनाव से मुक्ति, ऊर्जा एवं कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।
इस लीग के माध्यम से नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, हेलमेट उपयोग, यातायात नियमों के पालन एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे सामाजिक संदेशों का भी प्रभावी प्रसार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.