​सांसद की मध्यस्थता से सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, असम से वीडियो कॉल पर दिया आश्वासन

15

*​सांसद की मध्यस्थता से सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, असम से वीडियो कॉल पर दिया आश्वासन*

 

*​आज से फिर चमकेगा छिंदवाड़ा: शुक्रवार से नियमित होगा सफाई कार्य*

 

*रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा*

 

*जितेन्द्र अलबेला*

 

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा गतिरोध आखिरकार सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर समाप्त हो गया है। गुरुवार को सांसद के ठोस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली, जिससे आज शुक्रवार (6 फरवरी) से शहर की सफाई व्यवस्था पुनः पटरी पर लौट आएगी।

​असम के चुनावी दौरे से सुलझाया मसला

​वर्तमान में असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त सांसद ने दूर रहते हुए भी शहर की समस्या को प्राथमिकता दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने सांसद को फोन पर सफाई व्यवस्था बाधित होने और कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराया था। इसके बाद सांसद ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर से चर्चा की और सीधे कर्मचारियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की।

*​भरोसा जीतते ही काम पर लौटे कर्मचारी*

​सांसद  साहू ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे जैसे ही छिंदवाड़ा लौटेंगे, उनकी सभी समस्याओं का शीघ्र और न्यायोचित निराकरण किया जाएगा। इस भरोसे के बाद मध्यप्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया।

​मुख्य बिंदु

​अंकुर शुक्ला की पहल मंडल अध्यक्ष ने सांसद और निगम प्रशासन के बीच सेतु का कार्य किया।

​निराकरण का वादा सांसद के लौटते ही मांगों पर होगी विस्तृत चर्चा।

*​शहर को राहत*

हड़ताल खत्म होने से सड़कों पर जमा कचरा हटेगा और स्वच्छता कार्य नियमित होगा।

​”सफाई मित्र शहर की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है। असम से लौटते ही हम बैठकर उनकी हर जायज मांग को पूरा करेंगे।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.