शुद्ध पानी की गारंटी: शहर में ‘अमृत मित्र’ तैनात, हर दिन 150 नमूनों की हो रही जांच
*शुद्ध पानी की गारंटी: शहर में ‘अमृत मित्र’ तैनात, हर दिन 150 नमूनों की हो रही जांच*
*रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा*
शहरवासियों की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम की जल प्रदाय शाखा ने कमर कस ली है। ‘अमृत मित्र’ अभियान के तहत अब नल के पानी की शुद्धता केवल भरोसे पर नहीं, बल्कि वैज्ञानिक मानकों पर परखी जा रही है।
हर दिन शहर की विभिन्न टंकियों से लगभग 150 सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें पानी के खारेपन (क्लोराइड) से लेकर उसमें घुले आयरन और बैक्टीरिया तक की गहन जांच की जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी भी क्षेत्र में पानी मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जनता को केवल शुद्ध पेयजल ही मिले।