जुन्नारदेव के अर्पित और आवन ने रचा इतिहास: नेशनल स्कूल गेम्स में जीता रजत और कांस्य पदक
*जुन्नारदेव के अर्पित और आवन ने रचा इतिहास: नेशनल स्कूल गेम्स में जीता रजत और कांस्य पदक*

*रेवांचल टाइम्सजुन्नारदेव*
दिल्ली के त्यागराज इंडोर स्टेडियम में आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में जुन्नारदेव के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल के अर्पित विश्वकर्मा ने रजत और मो. आवन खान ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। वे जिले के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने थांगता मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है।
कोच योगेश रुखमांगद ने बताया कि मध्य प्रदेश की टीम को ओवरऑल तृतीय स्थान दिलाने में इन खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में अर्पित ने -44 कि.ग्रा. भार वर्ग में रजत और आवन ने +56 कि.ग्रा. में कांस्य पदक जीता, जबकि श्रीसमर्थ रुखमांगद ने भी शानदार खेल दिखाया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय के संचालक निखिलेश उपाध्याय, कीर्ति उपाध्याय सहित समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।