एन एस एस शिविर का हुआ समापन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के नैनपुर शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के एन एस एस इकाई के द्वारा ग्राम जेवनारा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। एन एस एस वॉलिंटियर  के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों से बेहतर स्वास्थ्य हेतु प्रातः काल समय पर उठकर  योग और व्यायाम के लिए प्रेरित किया इसके पश्चात परियोजना कार्य के तहत विभिन्न जल स्रोतों सार्वजनिक स्थल एवं शैक्षणिक संस्थाओं की साफ सफाई कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया अंतिम दिवस कार्यक्रम का समापन मां सरस्वती के एवं स्वामी विवेकानंद जी छायाचित्र में तिलक बंधन माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया

कार्यक्रम अधिकारी डॉ .जे.एस उवे॔ती   के द्वारा सात दिवस का पालन प्रतिवेदन का वाचन किया गया कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम को बृहद एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच बृजमोहन उईके, उपसरपंच सुरेंद्र पटेल, जन भागीदारी अध्यक्ष दामोदर झरिया सदस्य दिनेश पटेल अजय नगरिया अरविंद मरावी समाजसेवी जाहिद खान एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे महाविद्यालय परिवार से कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं प्राचार्य डॉक्टर जी सी मेश्राम, डॉक्टर ज्योति सिंह, कैप्टन डॉ. राजेश मासतकर डॉ. कुलभूषण रजक, डॉ. प्रियंका चक्रवर्ती, प्रो.रविंद्र चौहान प्रो. देव प्रकाश के गिरधर सिंह राजपूत डॉक्टर संजीव सिंह अमित यादव की उपस्थित रहे।

एनएसएस वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति पत्र   देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कि गई। कार्यक्रम में ग्राम ग्रामवासी एवं छात्र-छात्र मंडला जिले के सभी सीनियर वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.