आकांक्षी विकासखंड बजाग़: संपूर्णता अभियान 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक एवं आगामी 3 माह की कार्य योजना तैयार

4

आकांक्षी विकासखंड बजाग़: संपूर्णता अभियान 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक एवं आगामी 3 माह की कार्य योजना तैयार

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – आकांक्षी विकासखंड बजाग में “संपूर्णता अभियान 2.0” के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से तहसील सभा कक्ष में एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड अंतर्गत, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु पालन, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित चयनित इंडिकेटरों की सेक्टरवार समीक्षा करते हुए सेक्टर सुपरवाइजर, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, गौ सेवक, खंड शिक्षा अधिकारी, प्रबंधक आजीविका मिशन एवं फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन्हें शत-प्रतिशत पूर्ण करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि एनसी रजिस्ट्रेशन में कुछ हितग्राहियों के अन्य राज्यों से आगमन एवं समय पर समग्र आईडी उपलब्ध न होने के कारण पंजीयन में विलंब हो रहा है। इसके समाधान हेतु समय-समय पर समग्र आईडी शिविर आयोजित कर पंजीयन सुनिश्चित करने एवं इंडिकेटरों की शत-प्रतिशत संतृप्ति के लिए सहभागीय समीक्षा की गई। जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उनकी सूची तैयार कर उन ग्राम पंचायत में आधार केंद्र लगाने के लिए योजना तैयार की गई।

बैठक में नीति आयोग के प्रतिनिधि डॉ. विकास जैन, हरिश विश्वकर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि “संपूर्णता अभियान 2.0” दिनांक 28 फरवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। अभियान अंतर्गत चयनित 6 प्रमुख इंडिकेटरों—चार महिला एवं बाल विकास विभाग, एक पशुपालन विभाग एवं एक शिक्षा विभाग से संबंधित—को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु आगामी तीन माह की संचित गतिविधि कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही जिन गांवों में अधिक चुनौतियां हैं, वहां विशेष शिविर एवं डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एसडीएम श्रीरामबाबू देवांगन ने अभियान की निर्धारित अवधि में चयनित 6 इंडिकेटरों की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करने तथा शेष इंडिकेटरों को 100 प्रतिशत पूर्ण करने हेतु सतत प्रयास करने के निर्देश दिये। यह समीक्षा बैठक “संपूर्णता अभियान 2.0” को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.