विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की बिछुआ प्रखंड बैठक संपन्न, अरुण रघुवंशी को सौंपी कमान

 

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

 

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड बिछुआ की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक स्थानीय मधुवन लॉन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजनाओं और क्षेत्र में हिंदुत्व की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन की नई प्रखंड कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

​वरिष्ठ पदाधिकारियों का रहा मार्गदर्शन

​बैठक में मुख्य रूप से विहिप विभाग मंत्री नकुल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुड्डा रघुवंशी, जिला मंत्री गौरव सेन, सहमंत्री गणेश प्रजापति, विनोद , बजरंग दल जिला संयोजक नरेंद्र पटेल, सहसंयोजक नितेश पटेल, रविराज भारद्वाज, धर्म संपर्क प्रमुख राजकुमार रघुवंशी, गौ रक्षा प्रमुख दिव्यांशु करादे, प्रखंड मंत्री सुधीर ठाकुर, जिला सह मिलन प्रमुख बापू अरगुदे एवं मोनू बनवारी उपस्थित रहे।

​वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान किया। जिला संयोजक नरेंद्र पटेल ने कहा कि बजरंग दल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के भाव को जागृत करना है।

*​नई कार्यकारिणी की घोषणा*

​संगठन की मजबूती को देखते हुए जिला संयोजक नरेंद्र पटेल द्वारा बिछुआ प्रखंड के लिए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं, जो इस प्रकार हैं

पद नाम

प्रखंड संयोजक अरुण रघुवंशी

सहसंयोजक तरुण मालवीय, कपिल पवार

सुरक्षा प्रमुख प्रवीण धुर्वे

गौ रक्षा प्रमुख विवेक सिंह ठाकुर

मिलन प्रमुख निलेश ठाकुर

बाल उपासना प्रमुख यश ठाकुर

विद्यार्थी सहसंयोजक अमन दुबे

कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार

​नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रखंड संयोजक बने अरुण रघुवंशी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वे उसका पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे और प्रखंड में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर सफल क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.