भाजपा जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में ‘मन की बात’ के 132वें प्रसारण का सामूहिक श्रवण
भविष्य के भारत ने सुनी ‘मन की बात’, बच्चों की भागीदारी ने बढ़ाया कार्यक्रम का उत्साह

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें एपिसोड का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बच्चों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों को सभी ने बड़े उत्साह और एकाग्रता के साथ सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की उपस्थिति आज के इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सार्थक और प्रेरणादायक बनाती है, क्योंकि वे ही भविष्य के भारत के निर्माणकर्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल जनता तक सरकारी योजनाओं और विकास के संदेश को सीधे पहुंचाता है, बल्कि कठिन समय में भी राष्ट्र को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है। आज के प्रसारण में प्रधानमंत्री ने वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की मजबूती और ऊर्जा सुरक्षा पर जोर दिया, साथ ही ज्ञान भारतम सर्वे जैसी जन-भागीदारी वाली पहल से हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संदेश दिया। हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के इस सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मार्च माह की वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख केंद्र होने के कारण वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत इन चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है और पिछले दस वर्षों में विकसित मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों एवं आंतरिक क्षमताओं के कारण देश ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम है। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों का विशेष आभार व्यक्त करते हुए वहां रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों की सुरक्षा और सहयोग के लिए उनकी सराहना की।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की कि इस कठिन समय में एकजुट रहें, अफवाहों से बचें, विभाजनकारी राजनीति से दूर रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति से देश इस संकट को भी सफलतापूर्वक पार कर लेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में ‘ज्ञान भारतम सर्वे’ का भी उल्लेख किया गया, जिसके माध्यम से देश की प्राचीन पांडुलिपियों के संकलन हेतु ‘ज्ञान भारतम ऐप’ के जरिए जनभागीदारी की अपील की गई। इसके अतिरिक्त जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, मत्स्य पालन, खेल एवं फिटनेस, सांस्कृतिक संरक्षण तथा युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, संभागीय कार्यालय मंत्री भारत घई, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, पार्षद दिवाकर सदारंग, लोकेश डेहरिया, राकेश माईकल पहाड़े, इन्द्रजीत पटेल, लोकेश यादव, कमल वाजपेयी, अभिषेक वर्मा, यमन साहू, ब्रज कुमार नागवंशी, अभिषेक परतेती, अरूण चंदेल, अतुल सराठे, आयूष चौरसिया, नीरज वर्मा, चैतराम पाल, शैलेष सिह, कमलेश पवार जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।