आधार अपडेट न होने से बच्चों का स्कूल में प्रवेश अटका

महिला ने लगाई प्रशासन से गुहार

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। आधारकार्ड बनाने अपडेट करने व आधार संबंधी समस्त कार्य मंडला जिले मेंलापरवाहीका प्रतीक बन गए हैंइस जिले मेंइस इस संबंध
में संतोषजनक काम नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से जिले के नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैदेखा यह जा रहा है कि आधार की कोई ना कोई समस्या को लेकरलोग शासन प्रशासन के अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं इससे यह पता चल रहा है कि आधार संबंधी काम हकीकत के धरातल में सही नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है
जनसुनवाई में एक महिला ने आधार कार्ड में पता अपडेट न होने के कारण अपने बच्चों के स्कूल प्रवेश में आ रही बाधाओं को लेकर कलेक्टर से सहायता की मांग की है। ग्राम खारी, ग्राम पंचायत सिलगी निवासी शोभना यादव ने आवेदन सौंपकर बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई।
आवेदन में बताया गया कि शोभना यादव अपने परिवार के साथ वर्ष 2025 से ग्राम खारी में निवासरत हैं, लेकिन उनका और उनके बच्चों का आधार कार्ड तेलंगाना राज्य के जिला नालगोंडा के पते पर बना हुआ है। मूल निवासी प्रमाण न होने के कारण वे मंडला में आधार कार्ड का पता अपडेट नहीं कर पा रही हैं।
महिला ने बताया कि उसकी पुत्री वैष्णवी यादव और पुत्र सुशांत यादव पिछले एक वर्ष से ग्राम खारी की जनपद प्राथमिक शाला में अध्ययनरत हैं, लेकिन नए शैक्षणिक सत्र (1 अप्रैल 2026) से स्कूल प्रबंधन द्वारा आधार कार्ड और समग्र आईडी अनिवार्य किए जाने के चलते उनका नामांकन नहीं किया जा रहा है।
इस स्थिति से बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की आशंका बनी हुई है। शोभना यादव ने प्रशासन से निवेदन किया है कि आधार कार्ड अपडेट कराने में सहायता प्रदान की जाए और बच्चों का नाम स्कूल में दर्ज कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।जन अपेक्षा है की संपूर्ण मंडला जिले में आधार कार्ड संबंधी समस्त कार्यसही तरीके से पूरे कराए जाएं!

Leave A Reply

Your email address will not be published.