श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ जवारे व घट विसर्जन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

75 ज्योति कलशों का विधिवत पूजन कर छोटे तालाब में विसर्जन, रात में भंडारे का आयोजन

छिंदवाड़ा। रेवांचल टाइम्स। (जितेन्द्र अलबेला)
माँ दुर्गा गणेश शनि सेवा समिति, श्रीश्री सिंह वाहिनी मंदिर, पीडब्ल्यूडी परिसर शिवनगर कॉलोनी में नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ जवारे एवं घट विसर्जन किया गया।

समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बैस ने बताया कि इस दौरान 75 ज्योति कलश (जवारे) का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालते हुए जवारे का छोटे तालाब में विसर्जन किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

विसर्जन के पश्चात रात्रि 8 बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में पंडित राम शर्मा, धनराज यादव, दिनेश शुक्ला, कृष्णा राव ताठे, चुन्नीलाल खुराना, गणपत साहू, अनिल शुक्ला, सुशील पटवा, देवेन्द्र अग्निहोत्री, शिव राव पवार, विनोद पुरी, शिव दयाल शर्मा, कामता प्रसाद गोलू, प्रदीप ब्रम्हे, राजकुमार उईके, राजा ब्रम्हे, शुभम चंद्रवंशी, पंकज शर्मा, रिंकू बैस, अम्बिका प्रसाद मिश्रा सहित सुरेंद्र दुबे (प्रधान पुजारी) की उपस्थिति रही।

 


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.