शाला प्रवेश उत्सव व अन्य विषयों के संबंध में बैठक संपन्न

*1 अप्रैल 2026 को जन शिक्षा केंद्र सिंगारपुर में मनाया जायेगा शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम*
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जन शिक्षा केंद्र पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश के परिपालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड मोहगांव अजीत जैन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मोहगाव डॉक्टर विनीत दुबे ,संकुल प्राचार्य /जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री जयकुमार बैरागी के निर्देशन में जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त पोषक विद्यालयों के प्रधान पाठकों को आमंत्रित कर सत्र 2026 27 के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम भव्य रूप से मनाए जाने के लिए विशेष रूप से समस्त उपस्थित प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया जिसमें समस्त प्रधान पाठक अपने-अपने सहमति जताई एवं प्रवेश उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए उत्सुक दिखे
एवं कक्षा पहली एवं कक्षा छठवीं के मैपिंग एजुकेशन पोर्टल 3.0 एवं निशुल्क पाठ पुस्तक वितरण आदि पर भी प्रकाश डाला गया एवं सत्र 2026- 27 में विशेष रूप से कार्य योजना बनाकर शैक्षिक कार्य विधिवत रूप से संचालित करने, विद्यालय की लिपाई पुताई साफ-सफाई शौचालय की मरम्मत आदि समस्त कार्यों क़े लिए दिशा निर्देश दिए गए एवं शासन के समस्त हितग्राही मूलक योजनाओं के विषय में भी प्रकाश डाला गया विशेष रूप से सत्र के दौरान किसी भी स्थिति में जर्जर भवनों में विद्यालय संचालित नहीं किए जाएं यदि विद्यालय संचालित किए जाते हैं जर्जर भवनों में तो संस्था प्रमुख स्वयं जवाबदार होने की निर्देश भी दिए गए। वही शाला प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करने हेतु निर्देशित किये गए।बैठक के आयोजन जन शिक्षक सुरेश कुमार यादव एवं शिक्षक हीरालाल भारतीया के द्वारा किया गया। इस दौरान संकुल स्तर के समस्त पोषक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकाएं उपस्थित रहे।