जन स्वाभिमान यात्रा का आज मंडला में होगा समापन
बालाघाट, मंडला और डिंडोरी से जुटेंगे लोग, सौंपेंगे ज्ञापन
रेवांचल टाईम्स – मंडला, ज़िले में धरती आबा बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस 9 जून से शुरू जन संघर्ष मोर्चा की जन स्वाभिमान यात्रा का आज मंडला पहुंचकर समापन होगा। इस अवसर पर मंडला जिले के अलावा बालाघाट और डिंडोरी जिले से भी सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायती राज प्रतिनिधि और समुदाय के लीडर जुटेंगे।
उक्तआशय की जानकारी देते जन संघर्ष मोर्चा महाकौशल के संयोजक विवेक पवार ने बताया है कि यात्रा के समापन पर क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 12 बजे से 4 बजे तक महाराजपुर नर्मदा संगम पर जनता के स्वाभिमान, विस्थापन, वन अधिकार, पंचायती राज, खनिज संसाधनों की लूट, बरगी जलाशय से लिफ्ट कर किसान के खेतों में सिंचाई,बरगी के मछुआरों और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन और हसदेव अरण्य जंगल बचाने के आंदोलन में शामिल आलोक शुक्ला,जन स्वास्थ्य अभियान इंडिया के अमुल्य निधि, किसान नेता राम नारायण कुङरिया आदि विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने मंडला पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मंडला के सम्माननीय नागरिकों, बुद्धिजीवी और पत्रकारों से उपस्थिति की अपील किया गया है।
विवेक पवार (9713686891)