इनर व्हील क्लब मंडला ने हरे माधव वाटिका में किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लगाए ऑक्सीजन देने वाले पौधे

रेवांचल टाईम्स – मंडला, इनर व्हील क्लब मंडला द्वारा हरे माधव वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आम, पीपल, जामुन, यूकेलिप्टस, अशोक और नीम जैसे ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष श्रद्धा तपा, सचिव सुनीता पमनानी सहित प्रिया पमनानी, कमला बानी, अनीता चंद्रोल, बेबी भाटिया, अंकिता केशरवानी, अनीता राय, अनीता अग्रवाल, रिया तपा और आरती तिवारी जैसे सक्रिय सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रद्धा तपा ने कहा कि “हर पौधा एक जीवन है, और हमें इसे बचाना और संवारना हमारी जिम्मेदारी है।” वहीं सचिव सुनीता पमनानी ने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.