08 मार्च 2026:-  TET आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करेगा प्रांतीय शिक्षक संघ म प्र 

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर दुबे ने बताया कि अयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा  02/03/2026 में जारी किए गए TET परीक्षा संबंधी आदेश के बाद शिक्षक संवर्ग में हलचल तेज हो गई है। प्रांतीय शिक्षक संघ म प्र ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दायर करने का निर्णय लिया है।आदेश जारी होने के बाद आज सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों से चर्चा की गई है। ,कानूनी सलाह के आधार पर प्रदेश के शिक्षकों के हितों में अब प्रांतीय शिक्षक संघ  म प्र के नाम से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की जाएगी।

(1) इस संबंध में संगठन के सभी जिलाध्यक्ष 22 मार्च 2026 को अनिवार्य रूप से प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय बैठक का आयोजित करें, अध्यापक को उक्त निर्णय और उसके विपरित प्रभावों को बताएं,जिससे हम मजबूती से लड़ने ,सड़क पर या सरकार से आगे आए, ये हमारे भविष्य का सवाल है?

 

(2) प्रांतीय शिक्षकसंघ,अध्यापकों के समस्त संघों  के अध्यक्ष गणों से विनम्र अपील करता है,कि दिनांक 29 मार्च 2026 को भोपाल में उक्त विषय एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता हेतु संयुक्त मोर्चा बनाए जाने हेतु अपनी उपस्थिति देने की कृपा करे,,,,,उक्त विषय एवं वरिष्ठता हेतु समस्त संगठन अध्यक्षों से अपील की 29 मार्च को भोपाल मोर्चा गठन हेतु अपनी उपस्थिति देने कि कृपा करे एवं शिक्षकों को इस विषय की जानकारी देते हुए आगे की रणनीति के लिए तैयारी करें।

 

प्रांतीय शिक्षक संघ म प्र ने 2001 से 2003 तक के संविदा शिक्षकों के हितों को में सुप्रीम कोर्ट और सरकार तक लड़ाई कर सफलता अर्जित की थी,ओर अब पुनः अपने साथियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से कानूनी लड़ाई लड़ेगा और मध्यप्रदेश में ये परीक्षा आयोजित नहीं होने देगा। सभी साथियों से एकजुट होकर सहयोग करने का आह्वान करता हूं,

प्रांतीय शिक्षक संघ मप्र

मनोहर दुबे प्रांताध्यक्ष  9425690792

राकेश पांडेय, कार्य. प्रदेश अध्यक्ष 9479866980

Leave A Reply

Your email address will not be published.