पुलिस ने दो स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
देनिक रेवांचल टाईम्स – बजाग पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां अमित वर्मा एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस बजाग विवेक गौतम के मार्गदर्शन में बुधवार को माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 21/2026 धारा 144( 3)भानाससं के स्थाई वारंटी मुकेश कुमार पिता मोतीलाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छुरियामट्टा थाना गाडासरई एवं प्रकरण क्रमांक 20 /2026 एमजेसीआर 191/ 2025 धारा 125 (3)द.प्र.सं. के स्थाई वारंटी दिनेश कुमार पिता उमराव सिंह पट्टा उम्र 30 वर्ष नि. ग्राम विट्ठलदेह थाना गाड़ासरई दोनों के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था जिसे विगत दिन बुधवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसमें थाना बजाग के प्रधान आरक्षक भंवर सिंह कुशराम महेंद्र धुर्वे आशीष ठाकुर का सराहनीय योगदान रहां