पॉलिटेक्निक ग्राउंड में ओपन जिम का ऐलान, खिलाड़ियों व नागरिकों को मिलेगा लाभ

आज सेमीफाइनल की जंग: सिवनी, पांढुरना, नागपुर और नरसिंहपुर आमने-सामने

क्रिकेट का महायुद्ध आज: सेमीफाइनल में भिड़ेंगी टॉप टीमें

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – सिवनी। शहर के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में आयोजित अंडर-19 लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा ने खिलाड़ियों और आम नागरिकों में उत्साह का माहौल बना दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही पॉलिटेक्निक ग्राउंड में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजिक अकील, पार्षद शिबू सेंगर तथा वरिष्ठ पत्रकार पृथ्वी जगने सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं सचिव अब्दुल काबिज़ खान ने ग्राउंड में ओपन जिम की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक के लिए आते हैं। ऐसे में ओपन जिम की स्थापना से खिलाड़ियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष ने इस मांग को उचित बताते हुए आश्वासन दिया कि स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र ही ओपन जिम स्थापना की दिशा में कार्य किया जाएगा।
वहीं टूर्नामेंट के लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब सेमीफाइनल मैच 12 अप्रैल को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 8 बजे सिवनी एवं पांढुरना के बीच तथा दूसरा मैच दोपहर 12 बजे नागपुर एवं नरसिंहपुर के बीच होगा।
आयोजन समिति ने शहर के खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.