हम फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला – हम फाउंडेशन परिवार मंडला जिले की तीन शाखाओं जिसमें महिष्मति शाखा सांस्कृतिक शाखा स्वामी विवेकानंद शाखा के सभी सदस्यों द्वारा वृहत स्तर पर वृक्षारोपण किया गया आज दिनांक 22 जुलाई को मंडला जिले के उपनगर महाराजपुर के गोकुलधाम खेरमाई परिसर में बरगद,पीपल,अशोक के पौधे झाड़ रोपित किए गए। इसके बाद हफ्ते में गुरुकुल जिलहरी घाट एवं अन्य स्थान चयनित कर वहां भी छायादार पौधे लगाए जाएंगे। आज के वृक्षारोपण कार्यकम में प्रदेश कार्यकारणी से बी के राय जी प्रांतीय कार्यकारणी से नाहिद तबस्सुम महिष्मति शाखा से अध्यक्ष मुकेश कछवाहा, सांस्कृतिक शाखा से अध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव,स्वामी विवेकानंद शाखा से अध्यक्ष पुहप सिंह भारत एवं साथ ही सभी तीनों शाखा के सदस्य जिसमें अखिलेश सोनी,हरिराम कछवाहा,रामकुमार सिंह चौहान,राजेंद्र नेमा,स्वतंत्र कुमार पटेल,राकेश दीक्षित,एन के शुक्ला,अशोक नाविक,श्रीलाल नंदा,पंडित दुर्गेश अग्निहोत्री,लखन बरमैया, प्रसुन नेमा,राहुल श्रीवास,आप सभी का सहयोग रहा बरगद और पीपल पौधों की व्यवस्था राजेंद्र नेमा जी द्वारा पितृ स्मृति में की गई इसके साथ ही अन्य पौधे अशोक नीम के पौधों की व्यवस्था हम फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.