जिला सचिव स्काउट एंड गाइड दिनेश कुमार दुबे हुए सेवानिवृत्त

रेवाँचल टाईम्स – मंडला विश्व व्यापी संघ स्काउट एंड गाइड के क्षेत्र में मंडला जिला को एक अलग पहचान दिलाने वाले भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मध्यप्रदेश जिला संघ मंडला के जिला सचिव दिनेश कुमार दुबे 31 जुलाई 2025 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उक्त दिवस को शासकीय कन्या हाईस्कूल पड़ाव, मंडला में सेवानिवृत्त सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन विद्यालय स्टाॅफ द्वारा किया गया । जिसमें दुबे परिवार को भी आमंत्रित कर सभी का स्वागत व सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला, सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश चंद्रोल,राजकुमार सिंगौर, शैल कुमार दुबे, लोक सिंह पदम, शकुन सैयाम आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्टाॅफ द्वारा शानदार उपहार भी भेंट किया गया।


उक्त दिवस को ही कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला में भी कार्यालयीन स्टाॅफ द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला पदेन जिला कमिश्नर (स्काउट) श्रीमती वंदना गुप्ता, सहायक संचालक/विकासखंड शिक्षा अधिकारी रंजीत गुप्ता, क्षेत्र संयोजक विष्णु सिंगौर, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एंड गाइड्स मध्यप्रदेश जिला संघ मंडला डाॅ. संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष अजय खोत, जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला, सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश चंद्रोल,राजकुमार सिंगौर, शैल कुमार दुबे एवं पूरा कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित रहा। कार्यालयीन स्टाॅफ द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मरावी द्वारा किया गया।
एक अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त जिला सचिव दिनेश कुमार दुबे द्वारा आशीर्वाद हाॅटल कटरा में शानदार रिटायर्मेंट पार्टी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्काउटर,गाइडर, जिला पदाधिकारीगण एवं सभी स्नेहीजनों को आमंत्रित किया गया था। इस बेहतरीन आयोजन के लिए सभी ने दुबे परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उपहार भेंट किए।
दो अगस्त 2025 को जिले के समस्त स्काउटर-गाइडर ने मिलकर सेवानिवृत्त जिला सचिव दिनेश कुमार दुबे को उनके उपलब्धि पूर्ण कार्यकाल के लिए सम्मानित करने हेतु एक अभिनंदन समारोह का आयोजन “झंकार भवन” मंडला में किया गया। इस अभिनंदन समारोह में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला श्रीमती वंदना गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मंडला रंजीत गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी के सिंगौर, जिला मुख्य आयुक्त डाॅ. संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष अजय खोत, जिला कब कमिश्नर अखिलेश चन्द्रोल, जिला उपाध्यक्ष डाॅ. स्वल्पा बड़गैया, जिला उपाध्यक्ष कल्पना नागेश्वर, जिला उपाध्यक्ष के के पटैल, डीओसी महेश प्रसाद सरोंते, डीटीसी के के सोनवानी, जिला सचिव लोक सिंह पदम, डीओसी प्रीति मसराम, डीटीसी रजनी सिलेकर आदि सहित भोपाल से आए सेवानिवृत राज्य स्तरीय खेल अधिकारी साहू जी, समाजसेवी राजा शुक्ला व पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। सुबह 11:00 बजे से स्काउटर और गाइडरों की बैठक भी आयोजित की गई थी,जिसमें सभी स्काउटर और गाइडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस कार्यक्रम आयोजन हेतु विशेष सहयोग लोक सिंह पदम, रजनी सिलेकर, प्रीति मसराम, दीप्ति खरे, आरती कोल, दिलीप मरावी, संजय कुमार सिंगौर, संध्या पदम, मीना साहू , प्रेम सिंग मार्को, सोन सिंह धुर्वे, कमलेश कुमार हरदहा, सुनील कुमार पटेल, अखिलेश चंद्रोल, अर्चना उईके, अनिता कुशराम, दिव्या मरावी, देव कुमार मरकाम, महेश प्रसाद सरोंते, कल्पना नागेश्वर, पुष्पलता मरावी, निर्मला पन्द्रे, मनोज कुड़ापे, क्रांति कुमार सोनवानी, शकुन सैयाम, प्रकाश नारायण दुबे, राजेश कुमार नंदा, लीमा कुजूर, सरिता धुर्वे, सोनम कछवाहा, के के पटैल गोविंद प्रसाद, नंदकिशोर ठाकरे, कृष्ण कुमार चौहान, वीरेंद्र नंदा, नीलेश पटैल, आनंद कुमार पटैल, संगीता तिवारी, दिनेश यादव, शिवनंदन धनगर, कन्हैया लाल बरमैया, रवि हरदहा, सनातन प्रकाश सैनी द्वारा प्राप्त हुआ। दिलीप मरावी का मंच संचालन बहुत ही मनमोहक रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने दिनेश दुबे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और ख्यातिलब्ध गीतकार एवं गायक, “गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल” फेम श्याम बैरागी ने अपने एक अलग अंदाज में अभिनंदन पत्र “बिदाई-पाती” गाकर गीतमयी बायोग्राफी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संपूर्ण कार्यक्रम में अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों को छोड़कर महानगरों से आए उनके पुत्र मृदुल ,पुत्रवधू मोनिका ,पुत्री मानसी व दामाद वरूण ने शिरकत कर अपने पिता के मान -सम्मान को देखकर बहुत अभिभूत हुए।बता दें कि दिनेश दुबे के कार्यकाल में मंडला जिला के बच्चे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जंबूरी में अपनी सहभागिता दर्ज कर चुके हैं।आभार प्रदर्शन कन्हैया बरमैया ने किया। पौधरोपण पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.