किसनों भारी इतज़ार के बाद पहुँचा सिंगारपुर लेंपस में एक गाड़ी यूरिया खाद, खाद के लिए किसानों की भारी भीड़

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, किसानो को अच्छी फ़सल के लिए जैसे बीज की आवश्यकता होती है वैसे ही फसल के खाद की भी आवश्यकता होती है पर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते आए दिन किसान परेशान नज़र आ रहें है
वही सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत लेंपस सिंगारपुर में खाद के लिए किसानों की खासी भीड देखने को मिला, किसानों का कहना है कि यूरिया खाद दो तीन माह बाद लेंपस सिंगारपुर में पहुँचा है, वो कम यूरिया खाद आया है,किसानों ने बताया कि जब से खेतों में धान की रोपाई हुई तब से खेतों मे यूरिया खाद नही डाल पाये हैं। क्योंकि लेंपस में यूरिया नही मिल पाया, वही लेंपस वालों ने बताया कि सिर्फ एक ही गाड़ी खाद आया है, इसके अलावा खाद की डिमांड किया गया। जैसे ही खाद आता है तो सभी किसानों को खाद उपलब्ध हो जायेगा, किसानों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सिंगारपुर लेंपस में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराया जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.