बीजाडांडी मॉडल स्कूल कन्या परिसर में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया

रेवांचल टाइम्स मंडला मंगलवार को विकासखण्ड बीजाडांडी के मॉडल स्कूल, एवं कन्या परिसर में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया जिसमें मप्र जन अभियान परिषद के सलाहकार शिवनारायण पटेल, संभाग समन्वयक रवि प्रसाद बर्मन और जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी विकासखण्ड समन्वयक मंजुलता पांडेय कार्यक्रम के प्रारंभ में आदित्य मिश्रा के द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का परिचय कराया गया तत्पश्चात पौधे देकर सम्मानित किया गया और शिवनारायण पटेल के द्वारा उदबोधन तत्पश्चात जनपद पंचायत बीजाडांडी के उपाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के द्वारा विद्यार्थियों को तिरंगा यात्रा के विषय मे जानकारी दी गई ।नवांकुर संस्था प्रमुख आदित्य मिश्रा जगत सिंह परते हरिलाल परते दिलीप बरकडे एवं परामर्शदाता बद्री प्रसाद मरकाम बिजेंद्र यादव श्रद्धा तिवारी देव प्रकाश पांडे विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, एवं समस्त विद्यार्थियों की उपस्थिति रही जिसमें हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा रैली,नारे, और शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।