जांच और जनजागृति से ही सिकल सेल की रोकथाम संभव

समिति ने मनाया अपना दसवां स्थापना दिवस
रेवांचल टाइम्स मंडला सामाजिक संस्था भागीरथ सेवा विकास परिवार का दसवें स्थापना वर्ष के अवसर पर आयोजित हुआ सिकल सेल एनीमिया जागरुकता कार्यक्रम एवं बच्चों को वितरण किया गया अध्ययन सामग्री।
कार्यक्रम बैगा बाहुल्य क्षेत्र जयंतीपुर में आयोजित हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा स्थानीय स्मारक बैगा बैगी चित्र पर माला अर्पण कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण पूजन किया गया।
तथा स्थानीय ग्रामवासी एवं बच्चों की उपस्थिति हुई।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों को जिसमें कुछ सिकल सेल के बच्चे भी शामिल हैं ऐसे सभी बच्चों को स्कूल अध्ययन सामग्री कॉपी पेंसिल कंपोज किट पानी बोतल पेन इत्यादि वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे कन्हैया नंदा द्वारा ग्राम वासियों के बीच अपनी बात रखते हुए ग्राम वासियों से आग्रह किया कि आप सभी सिकल सेल एनीमिया को जाने और समझे और जागरूक रहे सभी अभिभावक अपने बच्चों की जांच कराएं ताकि हम सभी सिकल सेल की समस्या अपने गांव से समाप्त कर सके हमारी जन जागृति ही इस बीमारी पर रोकथाम कर सकती है।
कार्यक्रम में बीएसवीपी अध्यक्ष डॉ अजय कुमार वंशकार वेदराज नंदराम बैगा डॉ रविंद्र प्रताप सिंह दुर्गेश चौधरी संतोष कुमार मरावी अमित यादव तारा मरावी शीतल कुमार कछवाहा कमल एवं अन्य ग्राम वासी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.