बैगा टोला की टूटी सड़क बनी ग्रामीणों की बड़ी समस्या, महीनों से नहीं हुआ जीर्णोद्धार

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला जनपद मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत खैरी के बैगा टोला में महीनों से टूटी पड़ी सड़क स्थानीय निवासियों के लिए बनी परेशानी का कारण ठेकेदार के द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई। नतीजा यह है कि सड़क मलबे और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार भले ही कई योजनाएं चला रही हो, लेकिन भ्रष्ट ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इनका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा। बैगा टोला की यह जर्जर सड़क इस उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण है। ग्रामीणों को इसी कीचड़ भरी सड़क से होकर गुजरना पड़ा, जिससे छोटे स्कूली बच्चों और आमजनों को आने जाने परेशानी हो रही है स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण लगातार इस सड़क के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज अनसुनी की जा रही है। फिलहाल बैगा टोला के लोग मलबा और कीचड़ से भरी सड़क पर जीवन यापन करने को मजबूर हैं, और जिम्मेदार विभागों की चुप्पी इस लापरवाही को और भी गहरा कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.