मूलभूत समस्याओं को लेकर बजाग में एस डी एम कार्यालय का किया गया घेराव, सौंपा ज्ञापन

नगर में समस्याओं का अंबार, जनांदोलन का आगाज
अस्पताल में मरीज परेशान,बीएमओ को हटाने की मांग
रेवांचल टाईम्स – डिंडौरी जिले के विकास खण्ड बजाग में स्थानीय क्षेत्र उत्थान समिति के बैनर तले लचर प्रशासनिक व्यवस्था एवं क्षेत्रीय समस्याओं से तंग आ चुके ग्रामीणों ने सोमवार को अनुविभागीय कार्यालय का घेराव कर दिया।अपनी मांगो को लेकर सैकड़ों की संख्या में नगर एवं आसपास के ग्रामीण संयुक्त तहसील भवन पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एस डी एम के नाम थानाप्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रमुख पांच बिंदुओं का लिखित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है
प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने की दशा में विशाल जनांदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई है। एस डी एम कार्यालय के घेराव के मद्देनजर तहसील परिसर में स्थानीय पुलिस सहित जिले का पुलिस अमला तैनात किया गया। वही देर शाम कार्यालय पहुंचे एस डी एम रामबाबू देवांगन द्वारा ज्ञापन में वर्णित समस्याओं के दृष्टिगत संबंधित विभाग के अधिकारियों की आवश्यक बैठक बुलाई गई ।जिसमें सभी विभाग प्रमुखों को समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए है।
क्षेत्रीय उत्थान समिति द्वारा सौंपे गए समस्याओं के पांच बिंदुओं वाले ज्ञापन में उल्लेख किया गया है आजादी के 78 वर्ष बाद क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है क्षेत्रवासी लगातार समस्याओं से पीड़ित हैं किंतु भी प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है बजाग एवं आसपास की गांव में महीनो से विद्युत आपूर्ति ठप है कई कई दिनों तक लाइट बंद रहती जबकि विभाग केवल बिजली बिल वसूलने में सक्रिय हैं,
,पेयजल समस्या पूरे क्षेत्र में व्याप्त है पानी की समस्या गंभीर है और प्रशासन इस पर आंख मूंदकर बैठा है नेटवर्क कंपनियों की मनमानी के कारण आए दिन नेटवर्क ठप रहता है जिससे छात्रा किसान आम जनता एवं शासकीय कार्य प्रभावित होते हैं
महाविद्यालय में बीएससी एवं बी कांम जैसे विषय पर शिक्षक उपलब्ध नहीं है जिसके कारण सैकड़ो विद्यार्थी बाहर पढ़ने को मजबूर है गरीब परिवारों के बच्चे विवश होकर विषय बदलते हैं जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है
बीएमओ को हटाने की मांग::
अस्पताल की व्यवस्था अत्यंत लचर है विशेषज्ञ डॉक्टर का अभाव है एवं महिला डॉक्टर की तत्काल आवश्यकता है बजाग अस्पताल से बीएमओ को हटाने की मांग भी की गई है
मांगे एवं समाधान : ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की है कि
नियमित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए जिसमें बजाग विद्युत केंद्र को गाडासरई के अलावा और रूसा विद्युत केंद्र से जोड़ा जाए ताकि एक अतिरिक्त लाइन के आने से क्षेत्र की अपेक्षित आपूर्ति पूर्ण हो साथ ही बजाग नगर एवं आसपास की ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत फीडर अलग-अलग हो जिससे सुचारू से विद्युत आपूर्ति हो सके
क्षेत्र में स्थाई नेटवर्क सुविधा व जिओ नेटवर्क जो कि बीएसएनएल के टावर पर संचालित हो रहा है जिससे की लाइट बंद होने या कोई अन्य तकनीकी खराब होने के कारण उधार की टावर में होने से कई कई दिनों तक नेटवर्क बंद है
रहता है जिसके स्थाई समाधान के लिए जिओ कंपनी का खुद का टावर लगाया जाए जिससे कि समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए
महाविद्यालय में वर्तमान में मात्र बी. ए .की कक्षाओ का संचालन किया जा रहा है जबकि क्षेत्र के विद्यालयों में कला संकाय के अलावा विज्ञान एवं वाणिज्य के सैकड़ों विद्यार्थी निकलते हैं किंतु बीएससी बी. कॉम ना होने के कारण बाहर पढ़ने को मजबूर है साथ ही कई बच्चे गरीबी के कारण मजदूरी में बजाग कॉलेज विषय बदलकर पढ़ने को मजबूर हो जाते हैं आतिशीघ्र बीएससी एवं बी कॉम विषयों का संचालन प्रारंभ किया जाए ,अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है जिससे कहीं ना कहीं आम जनमानस प्रभावित हो रहे हैं जरूरतमंदों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है साथ ही स्थाई एक्सरे संचालक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति एवं महिला डॉक्टर की व्यवस्था की जाए वह बीएमओ ड़ां विपिन सिंह राजपूत द्वारा गरीब मरीजों से अभद्रता
व बदतमीजी की जा रही शिकायत एवं इलाज करने से मना कर दिया जाता है जिसके कारण मरीज यहां वहां इलाज के लिए परेशान होते हैं डां विपिन द्वारा सरकारी आवास में ही उपचार करना एवं उपचार के लिए पैसे मांगा जाता है तथा अस्पताल में भी स्वयं प्राइवेट दवाइयां बेचने का कार्य करते हैं अतः एवं बीएमओ को हटाया जाए
क्षेत्र में संचालित नल जल योजना की तहत चल रहे कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही है कई ग्रामों में डाली गई पाइपलाइन खराब या पूर्ण नहीं है या कही-कही पर बिना बोर के पानी सप्लाई किया जा रहा है जिसकी वैधानिक जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही की जाए साथ बजाग रैयत बजाग मॉल एवं परडिया डोंगरी तीनों पंचायत की एकीकृत योजना से पेयजल घर-घर तक पहुंचना था किंतु ठेकेदार की लापरवाही के कारण उसे ब्लैक लिस्ट तो कर दिया गया है किंतु वह योजना भी खटाई में चली गई है जिसके कारण ग्राम के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उक्त योजना का उन्हें मूल्यांकन कर नई निविदा जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ किया जाए।