भगवान बिरसा मुंडा कॉलेज दिव्यगवां में निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित….
रेवांचल टाईम्स – रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा कॉलेज दिव्यगवां में प्राचार्य डॉ. दिनेश यादव के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा छात्रों के बीच वित्तीय साक्षरता की जानकारी प्रदान करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील शर्मा का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉक्टर बालेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवेयरनेस प्रोग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील शर्मा ने छात्रों और प्रतिभागियों को निवेश संबंधी जागरूकता प्रदान की। उन्होंने शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, ईटीएफ, एसआईपी तथा निवेश से जुड़ी बुनियादी जानकारियों पर प्रकाश डाला।
डॉ. शर्मा ने कहा कि सही जानकारी और अनुशासन से किया गया निवेश न केवल व्यक्तिगत आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने निवेश से जुड़े सवाल पूछे, जिनका समाधान डॉ. शर्मा ने सरल और व्यवहारिक उदाहरणों के साथ किया।
कॉलेज प्रबंधन ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को वित्तीय दृष्टि से सशक्त बनाने में सहायक होंगे। इस प्रकार, कॉलेज में आयोजित यह निवेशक जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव साबित हुआ, जो उन्हें भविष्य में सही निवेश निर्णय लेने में मदद करेगा।