कार्यालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की विभागीय समिति घोषित

51

रेवांचल टाईम्स – भोपाल, कार्यालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग संचालनालय भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ भोपाल शाखा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत उपस्थित अतिथियों के स्वागत से हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह महामंत्री, विशेष अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार चंदेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमन्त अज़ानिया एवं सह संयोजक संदीप जैन उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संयोजक जितेंद्र शाक्य ने की। बैठक में जितेंद्र सिंह एवं हेमन्त श्रीवास्तव ने अपने प्रबोधन में कर्मचारी हित में संगठन के योगदान पर प्रकाश डाला। अतिथियों के प्रबोधन उपरांत सर्व सम्मति से विभागीय समिति का गठन किया गया। जिसमें मोहम्मद अयूब खान को अध्यक्ष, राहुल शर्मा, अनुराग लाखोरिया, विनोद पुरबिया, सुश्री हनी वर्मा को उपाध्यक्ष, विनय कड़वे को सचिव, कपिल सेन को सह सचिव, श्रीमति आस्था अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, ओमेंद्र देशमुख को संगठन मंत्री, विजय मुजाल्दा को कार्यालय मंत्री एवं अंकित मिश्रा, मति रीना तंवर, विजय सिंह को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं मिष्ठान वितरण कर बधाई दी गई।
बैठक में दर्जनों अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.