रानी लक्ष्मीबाई का रहा भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान : मुकेश सिंह

अभाविप नैनपुर ने मनाया नारी शक्ति दिवस

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खंड नैनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय इकाई नैनपुर द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम का सरस्वती विद्यालय नैनपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मुकेश सिंह,विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय शिक्षिका आरती मिश्रा, मुख्य वक्ता प्रवीण ठाकुर उपस्थित रहे। विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही राष्ट्र सर्वोपरी की भावना के साथ कार्य कर रहा है। विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करता है, नारियों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध भी खुल कर लड़ाई लड़ने वाला छात्र संगठन अभाविप है। इसी कड़ी में वर्ष 2018 से छात्राओं को भयमुक्त कर, किसी भी परिस्थिति से लड़ने के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने हेतु एक राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी प्रारंभ किया गया। मिशन साहसी के माध्यम से अभाविप ने न केवल महिलाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी तैयार किया है ताकि वे किसी भी तरह की हिंसा या अपराध का सामना कर सकें। मुख्य अतिथि मुकेश सिंह ने कहा कि नारी सशक्त बनकर हर परिस्थिति का सामना करे, अच्छी शिक्षा प्राप्त करके योग्य बने और समाज में अपनी एक अगल पहचान बनाकर रानी लक्ष्मीबाई जैसे नए कीर्तिमान स्थापित करे। भारत की नारी कभी कमजोर नहीं हो सकती और वर्तमान में यह सभी चीजें शिक्षा के माध्यम से ही संभव है।कार्यक्रम में नगर मंत्री रविन्द्र यादव व महाविद्यालय कार्यकर्ता शिवम यादव, शिवम कुमार, शिवांगी राजपूत उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.