रेवांचल टाइम्स – मंडला आखिरकार मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जल जीवन मिशन असफल हो गया है इस विभाग की मंत्री इस जिले में मौजूद हैं इसके बावजूद भी इस मिशन का काम इस जिले में ही सबसे ज्यादा लापरवाही पूर्वक किया गया है व किया जा रहा है काफी लंबे समय बाद भी मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल जल योजना शुरू नहीं हो पा रही है काम सही तरीके से नहीं किया गया है और न किया जा रहा है यहां पर कराए गए कामों की जांच पड़ताल भी नहीं की जा रही हैयोजना प्रारंभ करने में विलंब करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कब दंडात्मक कार्यवाही होगी नागरिक सवाल कर रहे हैं जन अपेक्षा है ग्राम परसवाड़ा में तत्काल नल जल योजना शुरू की जाए और सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए!