मंडला | मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना से ग्रामीण को मिला लाभ

मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना का लाभ मंडला जिले के ग्राम पंचायत तिलई पानी निवासी रतनिया परते को मिला है। योजना के तहत रतनिया परते को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है, जिससे उनके जीवन में राहत और सुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ है।

रतनिया परते ने गुरुवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना उनके जैसे जरूरतमंद हितग्राहियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहायता से उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.