नन्हे बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान: जामला पानी आंगनबाड़ी में स्वेटर वितरण

रेवांचल टाइम्स सौसर|बोरगांव कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम जामला पानी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। महिला एवं बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र जामला पानी में एसबीआई (SBI) की सीआरएस योजना के तहत एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को गरम कपड़ों का उपहार भेंट किया गया।
​ठंड से सुरक्षा का संकल्प
​कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसबीआई शाखा प्रबंधक दिलीप निमजे ने अपने संबोधन में कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रखना है। उन्होंने सामाजिक सरोकार की इस कड़ी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
​गीत और कविताओं से मोहा मन
​स्वेटर और टोपी पाकर 3 से 5 वर्ष के लगभग 30 बच्चों के चेहरे खिल उठे। उत्साह से लबरेज इन बच्चों ने गीत और कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी। जब नन्हे हाथों ने हवा में लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के नारे लगाए, तो उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।
*​स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक*
​जनपद सदस्य डॉ. सेवक राम गमे ने बच्चों को चॉकलेट बांटी और उन्हें बड़े ही स्नेह से ठंड से बचने के तरीके समझाए। उन्होंने माताओं से विशेष आग्रह किया कि ​बच्चों को बिना स्वेटर-टोपी के बाहर न भेजें। ठंड से होने वाली बीमारियों के प्रति सतर्क रहें।
​बच्चों के खान-पान और पहनावे पर विशेष ध्यान दें।
​कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
​इस सेवा कार्य में एसबीआई मैनेजर दिलीप निमजे, भावना निमजे, सरपंच पंकज दातारकर, जनपद सदस्य सेवक राम गमे, प्रदीप मसराम, मीडिया संगठन जिला प्रभारी चेतन साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छाया सहारे और सहायिका रविना डोंगरे सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.