रंगारंग सांस्कृतिक* *कार्यक्रम की छटा बिखरी अनेकता में एकता’ का दिया सन्देश

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|नगर के बालाजी पब्लिक स्कूल में इस वर्ष 30वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंग-बिरंगी सुसज्जित वेशभूषा में विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किये जिनमें मध्यप्रदेश का गोंडी लोकनृत्य, महाराष्ट्र की लावणी एवं कोली, पंजाब का भांगड़ा, दक्षिण भारतीय संगीत पर विभिन्न समूह नृत्य, बंगाली, हरियाणवी, राजस्थानी आदि सांस्कृतिक विविधताओं से युक्त शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर की पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने वर्षों से लगातार किये जा रहे विद्यालय के प्रयासों की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अशरफ अली, पर्यावरणविद एवं समाजसेवी विनोद तिवारी एवं नगरपालिक निगम के पूर्व सभापति व पार्षद अभिलाष गोहेर उपस्थित थे। सभी ने पढ़ाई के साथ-साथ, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की।

तरह-तरह के किरदारों को प्रस्तुत करते हुए आकर्षक फैंसी ड्रेस में नन्हें बच्चों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। पापा कहते हैं, तारक मेहता, बादल पे पाँव हैं, तुझमें रब दिखता है, घर मोरे परदेसिया, जीते हैं चल, तारे ज़मीं पर, देश से ही प्यार, नक़ल पर प्रेरक सन्देश, अपना हर पल ऐसे जियो, आल इज़ वेल, अरेबिक सॉन्ग, हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया, छाप तिलक और साँसों की माला पे क़व्वाली, गायन ‘राम को देख कर’, बच्चों की बात मानो, फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया, महाभारत थीम पर डांस एक्ट एवं आओ तुम्हें चाँद पे ले जाएँ आदि प्रस्तुतियों ने समां बाँधा। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति बी अनुराधा नायडू के अनुभवी मार्गदर्शन में, एसोसिएट डायरेक्टर बी अभिषेक नायडू एवं बी आदर्श नायडू के समुचित निर्देशन में समस्त स्टाफ के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। अधिकांश संख्या में विद्यार्थी व अभिभावकगणों की उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ़ उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.