परासिया नपा में ‘5% कमीशन कांड’ का महाखुलासा!

​सफेदपोशों के भ्रष्टाचार पर समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया का बड़ा प्रहार;

*रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा*​पारासिया नगर पालिका के गलियारों में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें अब खुलने लगी हैं। क्षेत्र के प्रखर समाजसेवी और जागरूक नागरिक रिंकू रितेश चौरसिया ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। चौरसिया ने सीधे तौर पर अध्यक्ष विनोद मालवीय पर 5% कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के पुख्ता प्रमाण सार्वजनिक किए हैं।

​साक्ष्यों के साथ प्रधानमंत्री, लोकायुक्त और मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत
​यह मामला केवल मौखिक आरोपों तक सीमित नहीं है। चौरसिया ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, लोकायुक्त नगरीय प्रशासन को भेजी गई अपनी लिखित शिकायत में ‘वॉयस रिकॉर्डिंग’ और ‘वीडियो एवं अखबार में प्रकाशित की गई खबरों की छाया प्रति साक्ष्य’ संलग्न किए हैं। सोशल मीडिया से प्राप्त इन सबूतों में कमीशन के लेन-देन की स्पष्ट बातचीत होने का दावा किया गया है, जो नपा प्रशासन के पारदर्शी होने के दावों की पोल खोल रहे हैं।

*​”जनता के पैसे पर डाका डालने वालों की जगह जेल में है”*

​इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध हुंकार भरते हुए समाजसेवी चौरसिया ने कहा:
​”जनता की गाढ़ी कमाई और विकास कार्य के पैसों पर डाका डालने वाले इन सफेदपोशों को अब बख्शा नहीं जाएगा। मेरे पास भ्रष्टाचार की वह ‘आवाज’ कैद है, जो इनकी असलियत बताने के लिए काफी है। अब इन दोषियों को सलाखों के पीछे होना ही चाहिए। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक न्याय नहीं मिल जाता।”
​नगर में हड़कंप, निर्णायक मोड़ पर लड़ाई
​इस खुलासे के बाद से परासिया की राजनीति में भूचाल आ गया है। जहाँ एक ओर आम जनता इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोशित है, वहीं दूसरी ओर साक्ष्य सामने आने के बाद कई जिम्मेदार बैकफुट पर हैं। चौरसिया ने इसे एक निर्णायक जंग करार दिया है, जिससे यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में नगर पालिका प्रशासन में बड़ी गाज गिर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.