झिगराघाट मंडला की कवयित्री योगिता चौरसिया की कृति निर्विकार पथ (एक पग धर्म की ओर )खंड काव्य का विमोचन
दैनिक रेवांचल टाइम्स नरसिंहपुर मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के कर कमलों द्वारा श्री निर्विकार पथ (एक पग धर्म की ओर) खंड काव्य पुस्तक के विमोचन के अवसर पर सभी भगत परिवारों की उपस्थिति में संपन्न हुआ है। यह अत्यंत गौरव का विषय है कि जीवन निर्माण के जिस पथ पर चल रही योगिता जी ने उसी पथ की कृति का विमोचन श्री श्री बाबा श्री जी के अवतरण दिवस पर श्री सत्य सरोवर आसन जी (बगासपुर, नरसिंहपुर )में संपन्न हुआ है। ये अत्यंत गौरव का एवं प्रसन्नता का विषय है।
इस अवसर पर कवयित्री के परिवार ,शुभ चिंतकों ने बधाइयांँ एवं शुभकामनाएंँ प्रेषित की हैं।