*”श्रद्धा और भक्ति का संगम माँ भुवनेश्वरी मंदिर स्थापना दिवस एवं नर्मदा जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन”

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के के विकास खंड भुआ बिछिया में आयोजित सार्वजनिक दुर्गोत्सव एवं रामलीला समिति विनोद रंगमंच के द्वारा आज दिनांक 25/01/2026 को भुआ बिछिया नगर के प्रतिष्ठित माँ भुवनेश्वरी माता मंदिर में आज ‘स्थापना दिवस’ और ‘माँ नर्मदा जन्मोत्सव’ का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस दोहरे शुभ संयोग पर मंदिर समिति द्वारा विविधधार्मिक अनुष्ठानों के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक अनुष्ठान और पूजन सुबह की शुरुआत माँ भुवनेश्वरी और माँ नर्मदा के विशेष अभिषेक और श्रृंगार के साथ हुई। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति औरजन-कल्याण के लिए हवन-पूजन संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विशाल भंडारा: उमड़ा जनसैलाब
दोपहर को आरती के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ। “नर्मदे हर” और “जय माता दी” के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति केसदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनसहयोग से भंडारे का भव्य आयोजन किया गया है, जहाँ सेवादारों ने पूरी तन्मयता से अपनी सेवाएँ दीं।