छात्रावास निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल, निर्माण स्थल से अनिवार्य सूचना पटल गायब।

91

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी- जिले में निर्माणाधीन छात्रावास भवन में गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले लगाया जाने वाला अनिवार्य सूचना पटल (सूचना बोर्ड) मौके पर पूरी तरह गायब है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।
निर्माण स्थलों पर सूचना पटल में निर्माण की लागत, कार्य की स्वीकृति, विभाग का नाम, कार्य अवधि, ठेकेदार का नाम व संपर्क विवरण अंकित होना आवश्यक होता है, ताकि आमजन निगरानी कर सकें। लेकिन छात्रावास निर्माण स्थल पर न तो सूचना पटल लगाया गया है और न ही ठेकेदार व संबंधित विभाग की कोई जानकारी सार्वजनिक की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना पटल के अभाव में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। नियमों को ताक पर रखकर चल रहे इस निर्माण कार्य ने विभागीय निगरानी पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर छात्र हितों से जुड़ा यह निर्माण भी कागज़ों में ही गुणवत्तापूर्ण बनकर रह जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.