झरिया मेहरा कल्याण संघ ने कलेक्ट्रेट भवन शहर में ही बनाए जाने सौपा ज्ञापन

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। झरिया मेहरा कल्याण संघ ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन निर्माण शहर के भीतर ही कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है । संघ के जिला अध्यक्ष बसंत झरिया के अनुसार वर्तमान में संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए भवन निर्माण का कार्य प्रस्तावित है। जिसके लिए प्रशासन ने शहर के बाहर जगह चिन्हित करने का फैसला लिया है।बताया गया है,कि इस महत्वपूर्ण कार्यालय के लिए भवन शहर के बाहर बनाए जाने पर जिले वासियों को शहर और यहां की दूरी बहुत ज्यादा पड़ेगी।जिसके कारण बहुत सारी जरूरतें तत्काल में पूरी करने में बड़ी दिक्कत होगी।जिसका विरोध करते हुए संघ ने शहर के बीच ही इस भवन का निर्माण कराए जाने की मांग ज्ञापन में की है।