शहीदों की याद में थमे पुलिस के कदम, दो मिनट के मौन से दी सलामी
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
राष्ट्र के अमर नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज छिंदवाड़ा पुलिस ने ‘शहीद दिवस’ पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया। एसपी अजय पांडेय के निर्देशन में जिले के सभी पुलिस कार्यालयों में तैनात बल ने सामूहिक रूप से मौन धारण किया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यह केवल दो मिनट का मौन नहीं, बल्कि उन महानायकों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है जिन्होंने हमें आजाद हवा में सांस लेने का हक दिलाया।
थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों ने न केवल श्रद्धांजलि दी, बल्कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प भी दोहराया।