मोदी सरकार के सेवा काल में 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त, मध्यम वर्ग को मिली ऐतिहासिक टैक्स राहत: सांसद साहू*

16

*मोदी सरकार के सेवा काल में 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त, मध्यम वर्ग को मिली ऐतिहासिक टैक्स राहत: सांसद साहू*

​ *रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा*

*जितेन्द्र अलबेला*

आज भाजपा कार्यालय में संगठन और सरकार की संयुक्त प्रेस वार्ता पर सांसद विवेक बंटी साहू
और जिला भाजप अध्यक्ष शेषराव यादव संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं ने देश के गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। पिछले एक दशक के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विजन को रेखांकित करते हुए सांसद साहू ने सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों के चलते देश के 25 करोड़ नागरिक गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं, जो भारत के समावेशी विकास का सबसे बड़ा प्रमाण है।
*​गरीबों को मिला ‘पक्का घर’ और ‘हर घर जल’*
​सांसद साहू ने कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के मकानों का निर्माण कराया है, जिनमें से 32 लाख मकान अकेले पिछले एक वर्ष में बनकर तैयार हुए हैं। बुनियादी सुविधाओं पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि:
​जल जीवन मिशन: मात्र 5 वर्षों में 12.5 करोड़ नए परिवारों तक नल से जल पहुँचाया गया।
​उज्ज्वला योजना: 10 करोड़ से अधिक परिवारों को धुएं से मुक्ति दिलाते हुए एलपीजी कनेक्शन दिए गए।
​सामाजिक सुरक्षा: पहले केवल 25 करोड़ लोग ही सुरक्षा दायरे में थे, लेकिन आज 95 करोड़ भारतीय सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।
​किसानों की समृद्धि और रिकॉर्ड उत्पादन
​कृषि क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में 4 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए हैं।
​भारत 150 मिलियन टन चावल उत्पादन के साथ विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक बना।
​मत्स्य पालन में 200 लाख टन उत्पादन के साथ भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
​कुल खाद्यान्न उत्पादन 330 मिलियन टन के पार पहुँच चुका है।
​मध्यम वर्ग को ऐतिहासिक टैक्स छूट और स्वास्थ्य सुरक्षा
​सांसद ने मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने का निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है। इसके साथ ही जीएसटी सुधारों से नागरिकों की लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।
​स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘आयुष्मान भारत’ योजना वरदान साबित हुई है, जिसके तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक निःशुल्क उपचार प्रदान किए गए हैं। अकेले पिछले वर्ष ही 2.5 करोड़ गरीबों ने इसका लाभ उठाया है।
​”डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पिछले एक वर्ष में 6.75 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजे गए हैं, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उसका हक मिला है।”सांसद साहू

Leave A Reply

Your email address will not be published.