बजाग प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, भानपुर बना विजेता,

दैनिक रेवांचल टाइम्स,बजाग – मुख्यालय स्थित बीआरसी मैदान में आयोजित स्व. उमेश सोनी बजाग प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता (बी पी एल) का रविवार को भव्य समापन हुआ। स्वामी विवेकानंद युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसके खिताबी मुकाबले में भानपुर की टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए केरीटोला को 8 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।निर्णायक मैच में भानपुर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केरीटोला की टीम ने 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए भानपुर ने मात्र 8 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बजाग के दिलीप साहू का रहा, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट लेने के साथ 80 रन भी बनाए। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच अनिल यादव रहे, जिन्होंने फाइनल मैच में दो अहम विकेट लेने के साथ 42 रनों की उपयोगी पारी खेली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम, ग्राम पंचायत बजाग रैयत के उप-सरपंच मुरारी लाल साहू, नगर के व्यवसाई राजेंद्र साहू (बंटू), भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील यादव,,वन परिक्षेत्र अधिकारी हर्षित सक्सेना, अजय मुकुंद पोल, थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम,कमलेश पटेरिया,ओमप्रताप ठाकुर,धर्मेन्द्र पाल, अजीत साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विजेता टीम भानपुर को 31 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम केरीटोला को 15 हजार रुपये नकद एवं कप प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में डॉक्टर लोकेश साहू एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.