विकासखंड शिक्षा अधिकारी की अभिनव पहल, संकुल केंद्रों में लगे समस्या निवारण शिविर

9

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विकासखंड नारायणगंज के संकुल केंद्रों में एक सराहनीय व अभिनव पहल की जा रही है। इसी क्रम में 4 फरवरी 2026 को संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगलगंज में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में संकुल अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों ने अपनी-अपनी समस्याएँ विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखीं। विश्वकर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस सकारात्मक पहल से प्रभावित होकर संकुल के समस्त शिक्षक साथियों द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय का फूलमाला एवं तिलक बंधन कर आत्मीय स्वागत किया गया।शिविर में उपस्थित शिक्षकों ने इस प्रयास को अत्यंत उपयोगी बताते हुए खुशी के साथ बी.ई.ओ. के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य बलवंत सिंह पटेल, आर.के. गुप्ता (मंडल संयोजक), रामरतन वरकड़े (सहायक ग्रेड), शेख रहमान, देवी सिंह धुर्वे, कुसुमलाल उईके, नरबद सिंह मरावी, रामदयाल वरकड़े, श्रीमती नर्मदा परते, श्रीमती गंगोत्री वरकड़े, जागेश्वरी उईके सहित संकुल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के समस्या निवारण शिविरों से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.