रसोईयों ने बीजाडांडी में बैठक कर बनाया ज्ञापन सौंपने की रणनीति

जनसुनवाई में स्थानीय समस्याओं को लेकर आवेदन और कलेक्ट्रेट पहुंचकर लंबित मुख्य मुद्दों को लेकर देंगे ज्ञापन मंगलवार को

39

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मण्डला, जिले के बीजाडांडी विकासखंड सहित सभी विकासखंडों के मध्यान्ह भोजन रसोईयों ने रविवार को बैठक कर लंबित मुख्य मुद्दों की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण कराने ज्ञापन और स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए  आवेदन सौंपने की रूपरेखा तैयार कर लिया है। मंगलवार 10 फरवरी को जिले के समस्त रसोईया स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई में आवेदन देंगे और वर्षों से लंबित मुख्य मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपेंगे।जिसमें समस्त रसोईयों से कलेक्ट्रेट 12 बजे पहुंचने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.