पटेहरा के ग्राम देवरी में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन

10

 

रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला|नारायणगंज विकासखंड अंतर्गत मंडल पटेहरा के ग्राम देवरी में हिन्दू सम्मेलन का भव्य, गरिमामय एवं अनुशासित आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन एवं नौ कन्या पूजन के साथ श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया।पूजन उपरांत मंचासीन गणेश जी एवं विभाग से पधारे मुख्य वक्ता राजीव एवं प्रताप का आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के बाद सम्मेलन विधिवत प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पारंपरिक गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।मुख्य वक्ता राजीव ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में माँ नर्मदा की महिमा, भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों एवं सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में संस्कार, संगठन और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन भारत माता की सामूहिक आरती एवं सामाजिक समरसता को दर्शाते हुए सामूहिक भोजन के साथ किया गया।
इस अवसर पर विष्णु , रामकिशोर धामु , भगवान प्रसाद , प्रमोद शिवम , शुभम सुरेश , कृष्णकुमार दुर्गेश सोनी निशांत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, वहीं ग्रामीणों ने इस प्रकार के आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.