मैकल वैली स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित

*छात्रों ने बढ़ाया मान*

रेवांचल टाइम्स घुघरी।
घुघरी स्थित मैकल वैली पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि स्कूल का गौरव भी बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी जा रही बेहतर शिक्षा प्रणाली और अनुशासित वातावरण का ही परिणाम है कि पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार छात्र अच्छे परिणाम ला रहे हैं। स्कूल ने शिक्षा को व्यवसाय का रूप न देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज की नई पीढ़ी के निर्माण को प्राथमिकता दी है।

शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन के साथ-साथ छात्रों की लगन और परिश्रम ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परीक्षा परिणाम के बाद अभिभावकों में भी संतोष और खुशी का माहौल देखा गया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और आगे भी इसी तरह बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.