मंडला की कुर्मी समाज की महिलाओं ने जबलपुर में लहराया परचम, नारी शक्ति का दिया सशक्त संदेश

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला।अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पाँचवें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन का भव्य आयोजन 4 अप्रैल 2026 को जबलपुर के दाऊ मैरिज गार्डन, महाराजपुर (बायपास चौराहा) में संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में विभिन्न प्रांतों से आए समाजजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
इस गरिमामय मंच पर मंडला जिले की कुर्मी समाज की महिलाओं ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराते हुए न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि नारी शक्ति, एकता और सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त संदेश दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और मंडला जिले का नाम गौरवान्वित किया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती संजू लता सिंगौर, दिव्या पटेल, जागृति पटेल, सविता पटेल, प्रतिभा सिंगौर, अर्चना सिंगौर, अंजू चंद्रोल, संध्या सिंगौर, चंदा गुमास्ता, रेखा सिंगौर, ज्योति सिंगौर, सीमा चंदौल, वंदना पटेल, ज्योति पटेल, श्रद्धा पटेल, शकुंतला पटेल एवं अर्चना चंदौल सहित अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
वही इन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। उनके इस उत्साह और एकजुटता ने पूरे मंडला जिले में गर्व और खुशी का माहौल बना दिया है।
यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति का मंच बना, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक एकता की मिसाल भी पेश कर गया।