भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: ‘ओकटे ने झूठ बोलने का नया रिकॉर्ड बनाया, किसान और युवा होंगे समृद्ध’ – अजय सक्सेना
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें ‘झूठ का पुलिंदा’ करार दिया है। सक्सेना ने कहा कि ओकटे जी ने भ्रामक जानकारी फैलाकर झूठ बोलने का नया रिकॉर्ड बना दिया है, जबकि हकीकत में यह समझौता भारतीय किसानों और युवाओं के लिए स्वर्णिम भविष्य के द्वार खोलेगा।
संवेदनशील कृषि उत्पाद 100% सुरक्षित
भाजपा नेता अजय सक्सेना ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ यह समझौता “फादर ऑफ ऑल डील्स” है। उन्होंने कहा कि:
गेहूं, चावल, मक्का, सोयाबीन, दालें और डेयरी उत्पाद (दूध, घी, पनीर) पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इन उत्पादों पर कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, यह “फार्मर्स-फर्स्ट डील” है जिसमें किसानों की आजीविका पर कोई आंच नहीं आएगी।
30 ट्रिलियन डॉलर के बाजार तक पहुंचेगा भारत
सक्सेना ने बताया कि इस समझौते से भारत को अमेरिका के 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार तक पहुंच मिलेगी। मसाले, चाय, कॉफी, आम और काजू जैसे उत्पादों पर जीरो या बेहद कम टैरिफ लगेगा, जिससे भारतीय किसानों की आय में भारी उछाल आएगा। उन्होंने ओकटे के दावों पर तंज कसते हुए कहा, “पता नहीं ओकटे जी 15-50-25% वाला कैलकुलेटर कहां से लाए हैं, उनकी बातें सुनकर तो अब किसान भी हंस रहे हैं।”
रोजगार और MSME को मिलेगी नई उड़ान
कांग्रेस के ‘बेरोजगारी’ वाले आरोपों पर पलटवार करते हुए सक्सेना ने कहा कि यह समझौता लाखों नए रोजगार सृजित करेगा और MSME सेक्टर को मजबूती देगा। भाजपा का संकल्प है कि युवाओं को ‘बेरोजगार’ नहीं बल्कि ‘रोजगारदाता’ बनाया जाए। उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस की बुद्धि ‘भूखी’ हो चुकी है, इसीलिए वह हर प्रगतिशील कदम का विरोध करती है।
’कांग्रेस का दिमाग भूखा, किसान तो मोदी राज में समृद्ध है’
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से विकास विरोधी रही है। समझौते से कपास और मक्का पर कोई खतरा नहीं है। मोदी सरकार किसानों को समृद्ध और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।