मवई के अमवार में पीएम सड़क निर्माण पर उठे सवाल, निरीक्षण में गुणवत्ता सुधार के निर्देश ठेकेदार की चल रही मनमानी

ग्रामीणों के आरोपों के बीच विभागीय निरीक्षण, कुछ पुलिया कार्य पर भुगतान रोकने की चर्चा

3

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, बैगा आदिवासी बहुल्य विकास खण्ड मवई के ग्राम अमवार में प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता संबंधी गंभीर सवाल उठाए हैं। उक्त कार्य स्थल पर प्रदर्शित बोर्ड के अनुसार वर्धमान ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जहाँ जंगल के अन्दर संचालित नालों की कापू मिट्टी युक्त रेत का उपयोग किया जा रहा हैं
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में अर्थवर्क एवं समतलीकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। साथ ही निर्माणाधीन कुछ पुलियाओं की दीवारों में प्रारंभिक स्तर पर दरारें दिखाई देने की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि समीपस्थ नालों से निकाली गई रेत-मिश्रित सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
रेवांचल टाइम्स टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। कुछ स्थानों पर पुलिया संरचना में दरार जैसे चिन्ह दिखाई दिए, जिनकी तकनीकी पुष्टि संबंधित विभाग द्वारा की जानी शेष है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार
विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संबंधित जीएम द्वारा हाल ही में स्थल निरीक्षण किया गया था। सूत्रों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यों में गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए गए तथा कथित रूप से कुछ पुलिया कार्यों का भुगतान रोकने की बात कही गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि विभागीय स्तर पर अभी तक नहीं की गई है।
विभाग का पक्ष
इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया। आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होते ही प्रकाशित की जाएगी।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि:
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच कराई जाए
स्वतंत्र तकनीकी टीम से निरीक्षण कराया जाए, सुधार उपरांत ही भुगतान किया जाए, ज्ञात हो कि जिले की विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर पूर्व में भी उच्च न्यायालय जबलपुर में जनहित याचिका दायर की जा चुकी है और मामला विचाराधीन है। ऐसे में नई शिकायतों ने विकास कार्यों की निगरानी को लेकर बहस को तेज कर दिया है।
केन्द्र सरकार की यह योजना जो दूर दराज ग्रामीण अंचलों में निवासरत लोगो को मुख्यालय को जोड़ने चंद बहुमुखी विकास योजनाओं में विभाग की अनदेखी के चलते ठेकेदार सड़क में घटिया और गुणवत्ता हीन कार्य को अंजाम देने में लगा हुआ है। पुलियो में कीचड़ युक्त मसाला लगाया जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है और नई सड़क जगह जगह से टूटती नजर आ रही अभी सड़क पूर्ण भी नही हुई है और उसकी गुणवत्ता दिखाई पड़ने लगी है स्थानीय लोगो का कहना है कि सालो बाद तो हमारे गाँव मे रोड़ बन रही है और ठेकेदार लीपा पोती कर रहा है जिले के बड़े अधिकारियों को इस सड़क की जांच करनी चाहिए कि इस सड़क में कितना मटेरियल अच्छा लग रहा और कितना अच्छा लगना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.