​तिरंगे के साथ स्केटिंग का ‘महा-रिकॉर्ड’: विद्या भूमि के जांबाजों ने रचा इतिहास

4

​एशियन और यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, 25 स्केटर्स ने लगातार 86 मिनट स्केटिंग कर दुनिया को चौंकाया

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर विद्यालय के 25 स्केटर्स ने अदम्य साहस और एकाग्रता का परिचय देते हुए 1 घंटा 26 मिनट 26 सेकंड तक लगातार स्केटिंग कर ‘एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

​हाथों में तिरंगा और जीत का जज्बा
​रिकॉर्ड बनाने का यह गौरवशाली प्रयास विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया था। कड़ाके की ठंड और शारीरिक थकान को मात देते हुए इन 25 वीर स्केटर्स ने हाथों में तिरंगा थामे बिना रुके यह दूरी तय की। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने इस उपलब्धि को आधिकारिक मान्यता प्रदान करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

​इन स्केटर्स ने लहराया परचम
​इस रिकॉर्ड को बनाने वाली जांबाज टीम में शामिल खिलाड़ी
​अनुश्री टेकाम, आदित्य बेलवंशी, नित्या राइटा, यशिका चापले, वेद येरपुडे।
​प्रिंस युवनाती, अथर्व ओझा, असद मानसनी, राजेश्वरी टेकाम, गौरीश उइके।
​वैष्णवी वत्स, यशराज सिंह भारद्वाज, अर्चित रघुवंशी, रिशांक राघव, राजवंशी राय।
​प्रियांशु युवनाती, यंग शर्मा, दिव्यांशु वत्स, अक्षत साहू, हिमांक पांडे।
​शालीन नाना, लाराज जैन, ऋचा राजवंशी, अमोघा रघुवंशी और सानिध्य धुर्वे।

​बधाइयों का तांता
​खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय प्रशासिका डॉ. विजया यादव, चेयरमैन डॉ. शेषराव यादव और तकनीकी निदेशक विशेष यादव ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कड़े अभ्यास और कोच सचिन कोमजवार के कुशल मार्गदर्शन को दिया। समस्त विद्या भूमि परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
​”यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों के अटूट संकल्प और राष्ट्रभक्ति का प्रमाण है। स्कूल प्रबंधन

Leave A Reply

Your email address will not be published.