जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन एवं CMCLDP अंतिम बैच के छात्रों का विदाई समारोह संपन्न

रेवांचल टाइम्स मोहगांव, मंडला – म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह विकासखंड मोहगांव में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (CMCLDP) के अंतिम बैच के छात्रों के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, नदी पुनर्जीवन तथा ग्रामीण समुदायों की सहभागिता पर केंद्रित कार्यों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने जल संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए इसे जन अभियान परिषद् की एक ऐतिहासिक पहल बताया, जिसने गाँव-गाँव में जनजागरण फैलाया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य शिव पूसाम जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम,
तथा जन अभियान परिषद् के समन्वयक नेम लाल धुर्वे , गोवर्धन यादव, बृज आर्मो, मानिक परते, संगम यादव, संतोष धनेश्वर, गोविंद कुरम, बसंत झरिया, सगुनू नंदा, राधे श्याम झरिया, सतीश मोगरे, रामसिंह भारतीया, सेंटर साथी अनिता तिवारी, संतोष यादव, मनीष सिंगोर, गीता साहू, जगदीश झरिया, समस्त छात्र छात्राए एवं समाज सेवी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जल गंगा अभियान से न केवल पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा दिया, बल्कि सामुदायिक भागीदारी के नए उदाहरण भी प्रस्तुत किए।
इस दौरान CMCLDP के प्रशिक्षण प्राप्त अंतिम बैच के विद्यार्थियों का भावभीनी विदाई के साथ सम्मान किया गया। छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि यह प्रशिक्षण उनके व्यक्तित्व, नेतृत्व और सामाजिक समझ को निखारने में अत्यंत उपयोगी रहा।
समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रोजेक्ट रिपोर्ट का प्रदर्शन तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया।
जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक ने सभी प्रतिभागियों और ग्रामवासियों को उनके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.