विद्यार्थी परिषद ने किया नारी शक्ति का सम्मान

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला नगर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का सम्मान किया गया, विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों में जाकर, महिला सब्जी विक्रेता, महिला सफाईकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला होटल संचालिका इनका सम्मान शॉल भेट कर एवं मिठाई खिलाकर किया, परिषद की कार्यकर्ता तनुश्री बरमैया ने बताया कि परिषद ने आज उन महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास किया है जो कही ना कही समाज में अपनी एक अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। भारत में मातृशक्ति का स्थान एवं राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव अग्रणी रहा है। इस अवसर विभाग छात्रा प्रमुख तनुश्री बरमैया, आस्था,कुमकुम, जिला संगठन मंत्री जितेंद्र यादव,प्रिंस सिंह ,वागीश पटेल, शिवांग मार्को आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.