भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने श्याम साहू के निधन पर जताया गहरा शोक

 

 

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

हर्रई नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम साहू के सड़क दुर्घटना में हुए दुखद निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि  श्याम साहू भाजपा के निष्ठावान, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए हर्रई क्षेत्र में समाजसेवा और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके असामयिक निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, वहीं हर्रई क्षेत्र ने एक समर्पित समाजसेवी को खो दिया है।

 

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय  साहू का सरल व्यक्तित्व, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा और उनके कार्य आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.