कब बंद होगा अवैध कारोबार का गोरखधंधा

 

शासन प्रशासन की मिलीभगत से नागरिक भारी नाराज, बंद किए जाएं सभी अवैध कारोबार

रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कई तरह के अवैध कारोबारलगातार संचालित हो रहे हैं जिन्हें बंद करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है, शासन प्रशासन की लापरवाही की वजह से संपूर्ण मंडला जिले में किराना दुकानों में डीजल पेट्रोल रसोई गैस शराब और होटलों में घरेलु गैस इत्यादि का विक्रय हो रहा है देखा यह जा रहा है कि नगर मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शराब जुआ सट्टा का अवैध कारोबार तेजी से फल फूल गया है शहरी क्षेत्र में भी यह कारोबार चरम सीमा पर पहुंच गया है कई तरह के अवैध कारोबार इस जिले में किया जा रहे हैं जिन्हें बंद करने की परिणामकारी करवाई शासन प्रशासन द्वारा क्यों नहीं की जा रही है यह चर्चा का विषय बन गया है नागरिक सवाल कर रहे हैं कि शासन प्रशासन के संरक्षण में आखिरकार इस जिले में अवैध तरीके से शराब जुआ सट्टा का अवैध कारोबार कब तक चलता रहेगा यह सभी को ज्ञात है की संपूर्ण मंडला जिले में शासन प्रशासन के संरक्षण में ही अवैध कारोबार संचालित किया जा रहे हैं नागरिकों की मांग है कि तत्काल इस विषय पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और सभी तरह के अवैध कारोबार मंडला जिले में बंद कर देना चाहिए ऐसी जनअपेक्षा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.